Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 10 हजार दफादार-चौकीदारों के वेतन के लिए 129.68 करोड़ रूपया आवंटित

Ranchi: ग्रामीण इलाकों की हर गतिविधियों से पुलिस को अपडेट रखने वाले चौकीदार-दफादारों के वेतन के लिए राशि आवंटित किया गया है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चौकीदार और दफादारों के वेतन के वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 129.68 करोड़ रूपया की राशि आवंटित की गई है. झारखंड में 10,000 चौकीदारों और 200 दफादार हैं. हर एक चौकीदार एक थाना के तहत 10 गांवों की निगरानी करता है. प्रत्येक चौकीदार को 20,000 रुपये का वेतन मिलता है. साल 1870 में ग्राम चौकीदार अधिनियम लागू होने के बाद चौकीदार ब्रिटिश काल से भारत में पुलिस व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं. ये लोग अपने वरिष्ठ दफादारों को रिपोर्ट करते हैं. झारखंड सरकार ने उनके लिए एक अलग कैडर समर्पित किया है. इसे भी पढ़ें - ग्रामीण">https://lagatar.in/eds-interrogation-of-rural-development-minister-alamgir-alams-osd-sanjeev-lal-and-jahangir-begins/">ग्रामीण

विकास मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल और जहांगीर से ईडी की पूछताछ शुरू

जानें किस जिले के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है

बोकारो: 4.26 करोड़ चाईबासा: 1.16 करोड़ चतरा: 5.90 करोड़ देवघर: 10.64 करोड़ धनबाद: 4.07 करोड़ रांची: 9.60 करोड़ दुमका: 7.37 करोड़ जमशेदपुर: 3.21 करोड़ गिरिडीह: 5.92 करोड़ गोड्डा: 7.79 करोड़ गुमला: 7.83 करोड़ हजारीबाग: 7.15 करोड़ जामताड़ा: 7.71 करोड़ खूंटी: 2.67 करोड़ कोडरमा: 2.67 करोड़ लातेहार: 2.08 करोड़ लोहरदगा: 3.54 करोड़ पाकुड़: 7.88 करोड़ पलामू: 7.35 करोड़ साहेबगंज: 5.78 करोड़ सराइकेला: 4.20 करोड़ सिमडेगा: 3.59 करोड़ रामगढ़: 2.35 करोड़. कुल: 129.68 करोड़ इसे भी पढ़ें - एयर">https://lagatar.in/70-international-and-domestic-flights-of-air-india-cancelled-the-reasons-are-surprising/">एयर

इंडिया की 70 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें कैंसिल, कारण हैरान करने वाले हैं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही