Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम आपदा राहत कोष से मरीजों के इलाज के लिए मिले 30.65 लाख रुपये, दो सांसदों ने की थी अनुशंसा

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 2021-22 में रांची और चतरा लोकसभा क्षेत्र के कई लोगों को आर्थिक मदद मिली है. किडनी प्रत्यारोपण और कैंसर जैसी बीमारियों का इस पैसे से इलाज किया गया है. रांची के सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर इन लोगों के इलाज के लिए 24 लाख 40 हजार रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मिले हैं. वहीं चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 6 लाख 25  हजार रुपये दिये गये हैं

चतरा के 4 रोगियों के लिए सांसद सुनील सिंह ने की थी अनुशंसा

चतरा के चार रोगियों की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 6 लाख 25 हजार रुपये की मदद की गई है. चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह की अनुशंसा पर मरीजों के इलाज के लिए यह राशि दी गयी है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है.

रांची सांसद की अनुशंसा पर इन लाभुकों को मिली है राशि

  • ठाकुरगांव निवासी सुनील कुमार को कैंसर के इलाज के लिए 3 लाख रुपये
  • डोरंडा के अशोक पांडेय को लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 3 लाख रुपये
  • कैंसर के उपचार के लिए अंचल कुमार साह को 1.5 लाख रुपये
  • जितेंद्र कुमार को 3 लाख रुपये
  • तन्मय सांगा को 2.5 लाख रुपये
  • शिरिस दत्ता को 3 लाख रुपये
  • हेमा वर्मा को 40 हजार रुपये
  • सीता देवी को 3 लाख रुपये
  • वनस्पति महतो को 50 हजार रुपये
  • संतोषी कुमारी को 50 हजार रुपये
  • टिंकू गद्दी को 50 हजार रुपये
  • प्रिया मांझी को 50 हजार रुपये
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/aa11-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

गरीबों का नि:शुल्क इलाज करा रही सरकार : संजय सेठ

सांसद संजय सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का नि:शुल्क इलाज तो करवा ही रही है, वहीं गंभीर बीमारी के इलाज के लिए प्रधानमंत्री खुद संज्ञान ले रहे हैं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से संबंधित अस्पतालों को राशि उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि ऐसे मरीजों का उपचार हो सके. यह राशि सीधे अस्पताल को प्रदान की जाती है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/shelter-home-for-transgenders-to-be-built-in-ranchi-land-marked-report-submitted-to-ddc/">रांची

में बनेगा ट्रांसजेंडरों के लिए आश्रय गृह, जमीन चिह्नित, डीडीसी को सौंपी गयी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही