Search

 
 
 

रांची में बनेगा ट्रांसजेंडरों के लिए आश्रय गृह, जमीन चिह्नित, डीडीसी को सौंपी गयी रिपोर्ट

 
Ranchi  :  जिला उपायुक्त की पहल पर रांची में ट्रांसजेंडरों के लिए एक आश्रय गृह बनाया जायेगा. इसके लिए जमीन चिह्नित की गयी है. नामकुम,  हेहल और बड़गाईं के अंचल अधिकारियों ने उप विकास आयुक्त को जमीन संबंधी रिपोर्ट सौंपी है. उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडरों के लिए एक आश्रय गृह बनाने की दिशा में काम चल रहा है. इस आश्रय गृह में दूसरे जिलों के ट्रांसजेंडरों को भी रहने की अनुमति होगी.

एनजीओ के साथ मिलकर आश्रय गृह चलाने पर विचार

उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने कहा कि रांची जिला प्रशासन की ओर से बनाये जानेवाले आश्रय गृह को जिला प्रशासन और एनजीओ के साझा प्रयास से चलाया जायेगा. आश्रय गृह 15 से 20 लोगों के रहने लायक बनाया जायेगा.

ट्रांसजेंडरों को रोजगार और शिक्षा से जोड़ा जायेगा

आश्रय गृह में रहने वाले ट्रांसजेंडरों को रोजगार और शिक्षा से जोड़ा जायेगा. ट्रांसजेंडरों को तकनीकी शिक्षा दी जायेगी. यदि कोई ट्रांसजेंडर पढ़ाई करना चाहेगा तो उसकी व्यवस्था करायी जायेगी. कहा कि हमारा प्रयास ट्रांसजेंड़रों को मुख्य धारा में जोड़ना और उनकी मुश्किलों को कम करना है. जिला प्रशासन की ओर से ट्रांसजेंडरों को आश्रय गृह में रखकर रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें – टेरर">https://lagatar.in/nia-court-refuses-to-grant-bail-to-mahesh-agarwal-accused-of-terror-funding/">टेरर

फंडिंग के आरोपी महेश अग्रवाल को जमानत देने से NIA कोर्ट ने किया इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही