Search

 
 
 

Ranchi News: दिवाली से पहले मईंयां सम्मान योजना के 3.94 लाख लाभुकों के खाते में 98.5 करोड़ ट्रांसफर

Ranchi News: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. धनतेरस और दीपावली से पहले महिलाओं के खातों में राशि भेजना सरकार की महिला शक्ति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
 
मईंयां सम्मान योजना

Ranchi News: धनतेरस और दीपावली से पहले झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को त्योहार का तोहफा दिया है. योजना से जिले की 3 लाख 94 हजार 7 महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 की सम्मान राशि भेज दी गई है. प्रत्येक लाभुक के खाते में 2,500 रुपए की दर से कुल 98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं.

 

राशि का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया गया है.सरकार की इस पहल से दीपावली से पहले जिले की लाखों महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी. महिलाएं इस राशि का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों, त्योहार की खरीदारी और परिवार के अन्य खर्चों में कर सकेंगी. योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. धनतेरस और दीपावली से पहले महिलाओं के खातों में राशि भेजना सरकार की महिला शक्ति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इससे महिलाओं को परिवार की जरूरतें पूरी करने और त्योहार की खुशियों में शामिल होने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जरिए राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही