Search

 
 
 

आरएसएस मानहानि केस, राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में पेश हुए, भाजयुमो ने काले झंडे दिखाये

संघ के कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्जा कराया था. अहम बात यह है कि भिवंडी कोर्ट जाने के क्रम में मुंबई से ठाणे जाते हुए राहुल गांधी को एक टोल नाके पर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने काले झंडे दिखाये और नारेबाजी की.
 

Mumbai : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को आरएसएस से जुड़े मानहानि केस में महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में पेश हुए.  राहुल गांधी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के  क्रम में आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था.


इससे खफा होकर संघ के कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्जा कराया था. अहम बात यह है कि भिवंडी कोर्ट जाने के क्रम में मुंबई से ठाणे जाते हुए राहुल गांधी को एक टोल नाके पर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने काले झंडे दिखाये और नारेबाजी की. 


 खबर है कि भिवंडी कोर्ट में राहुल गांधी और उनके वकील ही अंदर गये. अन्य किसी को कोर्ट में जाने की अनुमति नहीं दी गयी थी.  राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने सुनवाई के बाद जानकारी दी कि भिवंडी के एक आरएसएस कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था.


यह भी बताया कि इस केस में जमानतदार रहे पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल का निधन हो जाने के कारण हम नये जमानतदार उपलब्ध करा रहे हैं. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल नये जमानतदार हैं.


अय्यर ने विश्वास जताया कि इस केस की सच्चाई सामने आयेगी. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. राहुल गांधी कहा है कि वे सच्चाई को पूरी दुनिया के सामने पेश करेंगे. सही समय पर सबूत पेश किया जायेगा.  अदालत अब इस मामले में मार्च में सुनवाई करेगी. 

 

इससे पहले राहुल गांधी कल शुक्रवार को सुल्तानपुर(य़ूपी) में अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए थे.


 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही