Search

 
 
 

होली पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे चलाएगा 21 स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों से बिहार आने वालों को राहत

भारतीय रेलवे ने होली पर घर लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारी की है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर मंडल ने त्योहार के दौरान 21 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
 

Lagatar Desk :  भारतीय रेलवे ने होली पर घर लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारी की है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर मंडल ने त्योहार के दौरान 21 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

 

रेलवे की इस पहल से दिल्ली, पुरी, गोंदिया सहित अन्य शहरों से बिहार लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. साथ ही होली के समय ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी.

 

मंडल के अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति से बचने और वेटिंग लिस्ट कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. स्पेशल ट्रेनों में पुरी–पटना, गोंदिया–पटना, पटना–नई दिल्ली और आनंद विहार–शेखपुरा सहित कई रूट शामिल हैं. 

 

इनमें से कुछ ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी. जबकि कुछ साप्ताहिक आधार पर संचालित होंगी. रेलवे का मानना है कि इन अतिरिक्त ट्रेनों से छात्रों, कामकाजी लोगों और प्रवासी मजदूरों को त्योहार पर घर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी.

 

रेलवे संभावित भीड़ को देखते हुए पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दानापुर, किऊल और झाझा स्टेशनों पर अतिरिक्त निगरानी रख रहा है. सुरक्षा के लिए आरपीएफ और चेकिंग स्टाफ की तैनाती भी बढ़ाई गई है.

 

यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते टिकट बुक कर लें और यात्रा के दिन स्टेशन पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें. साथ ही स्टेशनों पर हेल्पडेस्क, अनाउंसमेंट और अतिरिक्त कर्मियों की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

 

स्पेशल ट्रेनों का संचालन

08439 पुरी–पटना : 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार

 

08440 पटना–पुरी :  01 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार

 

08861 गोंदिया–पटना : 02 मार्च (सोमवार)

 

08862 पटना–गोंदिया : 03 मार्च (मंगलवार)

 

03293 पटना–नई दिल्ली : 05 मार्च से 15 मार्च तक प्रतिदिन

 

03294 नई दिल्ली–पटना : 06 मार्च से 16 मार्च तक प्रतिदिन

 

03253 पटना–चलपल्ली : 09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार

 

03254 चलपल्ली–पटना : 11 मार्च से 01 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार

 

03255 चलपल्ली–पटना : प्रत्येक शुक्रवार

 

02397 शेखपुरा–आनंद विहार (टर्मिनल) : 08 मार्च से 15 मार्च तक प्रत्येक रविवार

 

02398 आनंद विहार–शेखपुरा : प्रत्येक सोमवार

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही