Search

 
 
 

पलामू : निकाय चुनाव से पहले 9 आसामाजिक तत्व जिला बदर

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर उपायुक्त ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम-2002 की धारा 3(A) के तहत 9 आसामाजिक तत्वों को जिला बदर कर दिया है.
 

Palamu :   नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर उपायुक्त ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम-2002 की धारा 3(A) के तहत 9 आसामाजिक तत्वों को जिला बदर कर दिया है.

 

सभी के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

प्रशासन के अनुसार, इन सभी व्यक्तियों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था व लोक-शांति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है. पुलिस प्रतिवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी को निर्धारित अवधि के लिए पलामू जिला की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है.

 

इन लोगों को किया गया जिला बदर 

जिला बदर किए गए व्यक्तियों में आसिफ अहमद उर्फ राजा खान (गरदा, चैनपुर), अशफाक खान (शाहपुर, चैनपुर), हसनैन अंसारी (चांदों/वारिसनगर, चैनपुर), फरहान कुरैशी उर्फ भोलू (शाहपुर, चैनपुर), चंदन कुमार चंद्रवंशी (कुम्हार टोली, शहर थाना), नितेश कुमार शर्मा उर्फ राहुल शर्मा (कांदु मुहल्ला, शहर थाना), दीपक कुमार भुइयां (चापी कला, पांकी), कुश कुमार यादव (खपरमन्दा, पांकी) तथा गुलशन कुमार विश्वकर्मा (पोंची, सतबरवा) शामिल हैं.

 

बिना अनुमति सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं 

सभी को आदेश की प्रति प्राप्त होते ही अविलंब जिला सीमा छोड़ने का निर्देश दिया गया है. साथ ही बिना सक्षम अनुमति के निर्धारित अवधि तक पलामू की सीमा में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी गई है. आदेश उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू

चुनाव के मद्देनजर जिले में बड़े मालवाहक वाहनों के आवागमन को लेकर विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है. यह व्यवस्था रविवार को सुबह पांच बजे से दोपहर चार बजे तक और सोमवार को मतदान के दिन दोपहर तीन बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी.


रूट व्यवस्था के तहत गढ़वा की ओर से आने वाली वाहन चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी के पास पड़ाव करेंगे. रामगढ़ और रमकंडा की ओर से आने वाले वाहन नेउरा के पास रुकेंगे.

 

पांकी की ओर से आने वाले वाहन सदर थाना क्षेत्र के फोरलेन पोखराहा से होकर गुजरेंगे. औरंगाबाद व बी-मोड़ की ओर से आने वाले वाहन सिंगरा नव निर्मित फोरलेन मार्ग से चलेंगी. वहीं रांची की ओर से आने वाले वाहन चियांकी नव निर्मित फोरलेन मार्ग का उपयोग करेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही