Search

 
 
 

वासेपुर में देर रात धायं-धायं, फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को मारी गोली

वासेपुर में शुक्रवार देर रात गोलीबारी हुई है. गोलीबारी की घटना में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली को गोली लगी है.
 

Dhanbad:  वासेपुर में शुक्रवार देर रात गोलीबारी हुई है. गोलीबारी की घटना में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली को गोली लगी है.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल हैदर को अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

 

पुलिस संदिग्धों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके.

 

फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस घटना के कारणों और आपसी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही