Search

 
 
 

झारखंड : नशा तस्करी पर GRP-RPF का शिकंजा, एक साल में 63 गिरफ्तार, 50 केस दर्ज

राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों के जरिए की जा रही नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बीते एक साल में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग रेल थाना में 50 से अधिक एनडीपीएस (NDPS) मामले दर्ज किए गए, जिसमें 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
 

Ranchi :   राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेनों के जरिए की जा रही नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बीते एक साल में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग रेल थाना में 50 से अधिक एनडीपीएस (NDPS) मामले दर्ज किए गए, जिसमें 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 893.774 किलोग्राम गांजा, 2.387 किलोग्राम अफीम और 12 किलोग्राम व्हाइट पाउडर बरामद किए. इसके अलावा तस्करों के पास से 27 मोबाइल फोन और 6,450 रुपये नकद भी बरामद हुए. 

 

विशेष अभियान से मिली सफलता

राजकीय रेल पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध यात्रियों की निगरानी, लगेज की जांच और खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी की गई.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्कर ट्रेनों को सुरक्षित माध्यम मानकर राज्यों के बीच अवैध पदार्थों की सप्लाई करते हैं. इसको देखते हुए अलग-अलग राजकीय रेल थानों की टीमों ने समन्वय बनाकर कार्रवाई की, जिसे जीआरपी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही