Search

 
 
 

जामिया मिलिया इस्लामिया में आरएसएस का युवा कुंभ कार्यक्रम, छात्र संगठन SFI का विरोध

छात्रों का आरोप है कि आरएसएस का कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में कराना उकसावे की कार्रवाई है.यह कैंपस के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप के खिलाफ है. SFI ने कहा है कि जामिया में हजारों अल्पसंख्यक छात्र पढ़ते हैं,
 

NewDelhi : जामिया मिलिया इस्लामिया विवि में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) द्वारा100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित युवा कुंभ कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ गया है.

 

 

खबर है कि विवि प्रशासन ने जब  कैंपस में युवा कुंभ कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की, तो छात्र संगठन SFI ने इसका विरोध करते हुए  प्रदर्शन शुरू कर दिया.

 

स्थिति बिगड़ते देख कैंपस के इंट्रेंस और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों तैनात किये गये हैं. सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है.
 


छात्र संगठन SFI ने युवा कुंभ कार्यक्रम का विरोध करते हुए इसे अल्पसंख्यक छात्रों की गरिमा और सुरक्षा पर सीधा प्रहार करार दिया है.

 

छात्रों का आरोप है कि आरएसएस का कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में कराना उकसावे की कार्रवाई है.यह कैंपस के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप के खिलाफ है. SFI ने कहा है कि जामिया में हजारों अल्पसंख्यक छात्र पढ़ते हैं,

 

आरएसएस के शताब्दी समारोह को अनुमति दिया जाना  छात्रों को भड़काने जैसी कार्रवाई है.प्रदर्शनकारी छात्र प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि कार्यक्रम की अनुमति वापस ली जाये.

 

छात्रों ने प्रशासन से स्पष्ट करने को कहा है कि आरएसएस के कार्यक्रम को विश्वविद्यालय में आयोजित करने कीअनुमति क्यों प्रदान की गयी.
 

 
अहम बात यह है कि  पिछले कुछ दिनों से  दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा  है. जामिया के छात्रों ने लगाया है कि जानबूझकर जामिया को निशाना बनाया जा रहा है.  

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही