Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU ने M.Phil क्लिनिकल साइकोलॉजी व अन्य कोर्स की सप्लीमेंट्री व प्रैक्टिकल परीक्षा का शिड्यूल किया जारी

रांची विश्वविद्यालय ने M.Phil Clinical Psychology Part-I (2024-26) सहित CIP, RINPAS, MD एवं DPN (2024-25) की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का शिड्यूल जारी कर दिया
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने M.Phil Clinical Psychology Part-I (2024-26) सहित CIP, RINPAS, MD एवं DPN (2024-25) की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का शिड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा 20 से 23 अप्रैल तक चलेगा.सभी परीक्षाएं दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक निर्धारित की गई हैं.

 

जारी शिड्यूल के अनुसार-

 

20 अप्रैल (सोमवार): बेसिक साइंसेज, साइकोसोशल फाउंडेशन, साइकियाट्रिक सोशल वर्क और क्लिनिकल नर्सिंग-I

 

21 अप्रैल (मंगलवार): साइकियाट्री, स्टैटिस्टिक्स एंड रिसर्च मेथडोलॉजी, मेंटल हेल्थ पर साइकोसोशल पर्सपेक्टिव्स और क्लिनिकल नर्सिंग-II

 

22 अप्रैल (बुधवार): साइकियाट्रिक स्पेशलिटीज, रिसर्च एंड स्टैटिस्टिक्स, सुपरविजन एवं क्लिनिकल टीचिंग

 

23 अप्रैल (गुरुवार): न्यूरोलॉजी एवं जनरल मेडिसिन (साइकियाट्री से संबंधित)

 

परीक्षा केंद्र के लिए रांची विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग को निर्धारित किया गया है. वहीं, CIP कांके और RINPAS कांके के अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे.विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अपने-अपने विभाग से अवश्य कर लें. साथ ही, परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधनों के प्रयोग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

 

 

रांची विश्वविद्यालय ने प्रैक्टिकल  परीक्षा का भी शिड्यूल जारी कर दिया है.परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और सुबह 8:30 बजे से आयोजित की जाएगी

 

जारी कार्यक्रम के अनुसार -

27 अप्रैल 2026 (सोमवार): एम.फिल क्लिनिकल साइकोलॉजी (पेपर-I)

29 अप्रैल 2026 (बुधवार): एम.फिल पी.एस.डब्ल्यू. (पेपर-I)

02 मई 2026 (शनिवार): एम.डी. साइकियाट्री

04 मई 2026 (सोमवार): डी.पी.एन.

 

सभी परीक्षाएं क्लिनिकल, प्रैक्टिकल एवं वाइवा-वोसे के रूप में पेपर I, II, III (और एम.डी. के लिए IV) के तहत आयोजित होंगी.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्र C.I.P. कांके, रांची निर्धारित किया गया है, जहां C.I.P. और RINPAS के परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्र अधीक्षक के रूप में C.I.P. के निदेशक को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी अपने-अपने विभाग से परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अवश्य कर लें। साथ ही, परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही