Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU के कुलपति डॉ. अजीत सिन्हा का कार्यकाल संपन्न, मीडिया को दिया भावुक धन्यवाद

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत सिन्हा का कार्यकाल आज औपचारिक रूप से समाप्त हो गया. इस अवसर पर डॉ. सिन्हा ने एक भावुक पत्र जारी करते हुए प्रेस एवं मीडिया के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत सिन्हा का कार्यकाल आज औपचारिक रूप से समाप्त हो गया. इस अवसर पर डॉ. सिन्हा ने एक भावुक पत्र जारी करते हुए प्रेस एवं मीडिया के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की.

 


अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि रांची विश्वविद्यालय की सेवा करना मेरे जीवन का एक अत्यंत गौरवपूर्ण अनुभव रहा है. हमने साथ मिलकर अनेक चुनौतियों का सामना किया और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल कीं. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से उनका संबंध केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि आत्मिक और स्थायी है.
डॉ. सिन्हा ने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आपने विश्वविद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों और विचारों को समाज तक पहुंचाने में एक पुल की तरह कार्य किया. आपकी निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता ने विश्वविद्यालय की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई.

 

पूर्व कुलपति ने यह भी आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी मीडिया का स्नेह और सहयोग विश्वविद्यालय को मिलता रहेगा. डॉ. अजीत सिन्हा के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं. उनके कार्यकाल को विश्वविद्यालय के लिए एक सशक्त और स्थिर दौर के रूप में याद किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही