Search

रूचि कुजूर ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं की समस्याओं से हुई अवगत

Hazaribag : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कटकमसांडी का निरीक्षण किया. झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर और मिन्हाजुल हक ने स्कूल का निरीक्षण किया. उनके साथ बीडीओ वेदवंती कुमारी, अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, एलपीओ राकेश कुमार सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य मुन्ना कुमार पांडेय, बीईईओ नागदेव यादव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामचंद्र यादव भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - हवाई">https://lagatar.in/those-wearing-slippers-will-also-board-aeroplanes-india-needs-thousands-of-aircraft-modi/">हवाई

चप्पल पहनने वाले भी चढ़ेंगे हवाई जहाज, भारत को चाहिए हजारों विमान : मोदी

छात्रावास की सुविधाओं पर की बात

बाल संरक्षण अधिकार की सदस्य रूचि कुजुर मिन्हाजुल हक ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक और बौद्धिक स्तर की जांच की. सिलेबस की जानकारी लेते हुए सभी विषय की जानकारी प्राप्त की. बच्चियों को मिल रहे भोजन, ड्रेस, दिनचर्या की सामग्री, किताब-कॉपी, छात्रावास में मिल रही सुविधाएं, शुद्ध पेयजल, क्रीड़ा सामग्री आदि की भी जानकारी ली. वॉर्डन शोभा पांडेय, पूर्णकालिक शिक्षक रेखा कुमारी, रौशनी बाड़ा, खुशबू कुमारी, अंशकालिक शिक्षक सुरेश प्रसाद, धर्मेश कुमार, श्वेता कुमारी से पाठ्य योजना बनाने, नियमित कक्षा, बच्चों की भविष्य की योजना की जानकारी ली. शिक्षकों ने पढ़ाने के तरीके की भी जानकारी दी. बच्चों के आग्रह पर सदस्य रूचि कुजूर और मिन्हाजुल हक ने कहा कि बीमार छात्राओं के लिए एम्बुलेंस, एक मेडिकल स्टाफ या नर्स, नियमित अंतराल पर हेल्थ चेकअप, स्पोर्ट्स शिक्षक, स्पोर्ट्स सामग्री की आपूर्ति समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से बात करेंगे और इसे स्वीकृत करेंगे. विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब और क्राफ्ट लैब के रखरखाव पर सदस्यों की उन्होंने सराहना की. रूचि कुजूर ने बताया कि विद्यार्थियों को कई सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं और इनके लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जाती हैं. पदाधिकारी और विद्यालय प्रबंधन का कर्तव्य और जिम्मेदारी बनती है कि उनका अनुपालन मजबूती से हो. गैर जिम्मेदार पदाधिकारी और कर्मचारी पर उचित कार्यवाई हो. अंशकालिक शिक्षक को नियमित वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों ने समस्याओं का समाधान करवाने का सदस्यों से आग्रह किया. रूचि कुजूर ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - दलितों">https://lagatar.in/bihar-government-cheating-dalits-chirag/">दलितों

के साथ धोखा कर रही बिहार सरकार- चिराग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp