Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नियोजन नीति पर ज़ारी है बवाल, सड़कों पर छात्रों का उबाल, संथाल में बंद का मिला जुला असर

Sahibganj / Pakur / Deoghar : नियोजन नीति को लेकर एक अप्रैल को बुलाये गये संथाल परगना बंद के दौरान सड़कों पर छात्रों का उबाल दिखा. पारंपरिक हथियारों और ढ़ोल नगाड़े के साथ छात्रों ने शहर के विभिन्न इलाकों में ज़ोरदार प्रदर्शन और जुलूस निकाला. साहिबगंज में आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्र छात्राओं की अगुवाई में 60-40 के फॉर्मूले की नियोजन नीति के ख़िलाफ सैंकड़ो नौजवान सड़कों पर उतर आये और बाज़ार को बंद कराने लगे. इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी छात्राएं भी शामिल थीं. साहिबगंज कॉलेज से बड़ी तादाद में छात्र सुबह से ही शहर के विभिन्न बाज़ार व प्रतिष्ठानों को बंद कराने निकल पड़े थे. जुलूस का नेतृत्व आदिवासी कल्याण छात्रावास साहिबगंज कॉलेज के छात्र नायक मनोहर टुडू, छात्र सचिव बाबू धन टुडू, छात्र नायिका मेरी बास्की, शर्मिला बेसरा कर रही थी. [caption id="attachment_596809" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SAHIBGANJ-BAND-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> बंद के समर्थन में सड़क पर प्रदर्शन करते छात्र[/caption] छात्रों के जुलूस के साथ-साथ नगर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश प्रणीत पटेल, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी चरणजीत कुमार, तालझारी एएसआई, उमेश कुमार महतो व आसपास के थाना प्रभारी दल बल के साथ चल रहे थे. छात्रों के बंद और प्रदर्शन के मद्देनज़र शहर के चौक-चौराहों पर दल-बल के साथ पुलिस अधिकारी तैनात थे. सुबह से साहिबगंज एसडीओ राहुलजी आनंदजी, साहिबगंज सीओ, कॉलेज रोड टमटम स्टैंड के पास जुलूस के साथ खड़े थे. [caption id="attachment_596810" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SAHIBGANJ-CHATRAA-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> प्रदर्शन में शामिल छात्राएं[/caption] इस दौरान शहर की तमाम दुकानें बंद थी. केवल मेडिकल दुकानें इस बंदी से अलग रखा गया. छात्र संघ के नेता मनोहर टुडू ने कहा कि झारखंड में तृतीय म चतुर्थ वर्ग की नियुक्ति में 90-10की नियोजन नीति से अलग कोई नीति मंजूर नहीं होगी. जुलूस में झारखंड सरकार में जेपीएससी, जेएसएससी नियुक्तियां अविलंब रद्द करने की मांग की गई. [caption id="attachment_596813" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SAHIBGANJ-POLICE-BAL-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> प्रदर्शन के दौरान पुलिस पदाधिकारी[/caption]

             पाकुड़ में बंद का मिलाजुला असर

नियोजन नीति के विरोध में पाकुड़ में छात्रों के बंद का मिलाजुला असर देखा गया. छात्र संघ के बैनर तले छात्र नेता कमल मुर्मू, मार्क्स बासकी, विकास गौड़ के नेतृत्व में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सड़क पर प्रदर्शन कर बाजारों को बंद कराने का प्रयास किया. प्रदर्शन कर रहे छात्र गांधी चौक से रैली के रूप में पैदल मार्च करते हुए डीसी आवास पहुंचे, जहां सड़क को जाम कर नारेबाज़ी और प्रदर्शन किया गया. [caption id="attachment_596811" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PAKUR-BANNER-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> प्रदर्शन के दौरान पुलिस पदाधिकारी[/caption] [caption id="attachment_596815" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PAKUR-GIRAFTAARI-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> डीसी आवास के बाहर गिरफ़्तारी देते प्रदर्शनकारी छात्र[/caption] घंटो जाम होने से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. जिससे आम लोग परेशान होने लगे. नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव, सीओ आलोक वरन केसरी के समझाने पर भी छात्र नहीं माने. जिसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ़्तार कर पुलिस थाना ले गई.

          देवघर में छात्रों ने फूंका सीएम का पुतला

देवघर में 60-40 के नियोजन नीति के ख़िलाफ़ छात्र सड़क पर उतरे. देवघर छात्रसंघ के युवा टावर चौक पर इकट्ठा हुए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की. [caption id="attachment_596817" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/DEOGHAR-CHATRA-300x165.jpg"

alt="" width="300" height="165" /> देवघर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते प्रदर्शनकारी छात्र[/caption] छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और खतियान आधारित नियोजन नीति बनाने की मांग की. छात्रों के आंदोलन को अनसुना करने पर प्रदर्शनकारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-violent-clash-between-two-communities-during-durga-idol-immersion-6-injured-including-a-police-officer/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय में हिंसक झड़प, एक पुलिस अधिकारी समेत 6 घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही