Search

 
 
 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले रांची में 'रन फॉर योगा' का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन से पहले लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को रांची में रन फॉर योगा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नियमित योग करने का संदेश दिया.
 

Ranchi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन से पहले लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को रांची में रन फॉर योगा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नियमित योग करने का संदेश दिया.

 


रन फॉर योगा की शुरुआत राज्य योगा सेंटर से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फिरायालाल चौक तक पहुंची. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था.

 


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि योग केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए. बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से योग करना चाहिए.

 


उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्यभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों में 21 जून तक लगातार योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाद भी यह गतिविधियां स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से जारी रहेंगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही