Search

 
 
 

रूपी सोरेन की तबीयत गंभीर, मंत्री-विधायक लगातार पहुंच रहे अस्पताल

Ranchi News: रूपी सोरेन करीब 80 साल की हैं और लंबे समय से बीमार चल रही हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने के लिए मंत्री और विधायक लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं.
 
अस्पताल में सीएम की मां भर्ती

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत गंभीर बनी हुई है. बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

 

रूपी सोरेन करीब 80 साल की हैं और लंबे समय से बीमार चल रही हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने के लिए मंत्री और विधायक लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अस्पताल में इलाज के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टरों के अनुसार रूपी सोरेन की स्थिति फिलहाल स्थिर है. डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं और इलाज जारी है. 

 

वेंटिलेटर से जुड़े सवाल पर योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि वे खुद अंदर जाकर स्थिति नहीं देख सकते, लेकिन डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार स्थिति नियंत्रित और स्थिर है. उन्होंने जल्द स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जताई.

 

रूपी सोरेन की तबीयत को लेकर अस्पताल के बाहर नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की आवाजाही बनी हुई है. मंत्री और विधायक डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की जा रही है.

 

मंत्री हफीजुल अंसारी भी अस्पताल पहुंचकर सीएम की मां की तबियत की जानकारी ली. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. अस्पताल की ओर से विस्तृत मेडिकल अपडेट का इंतजार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही