Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है. उनकी उम्र करीब 80 साल है और वह लंबे समय से बीमार चल रही हैं. उन्हें देखने के लिए सीएम हेमंत सोरेन अस्पताल में मौजूद हैं.

हिल व्यू हॉस्पीटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
सीएम हेमंत सोरेन ने माता की बीमारी व स्थिति गंभीर होने की वजह से अपने अधिकांश कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. सात अक्टूबर की शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है.

