Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU का 35वां दीक्षांत समारोह कलः राज्यपाल होंगे शामिल, 79 को गोल्ड मेडल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह 4 फरवरी को आर्यभट्ट सभागार में होगा. इसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस शामिल होंगे. राज्यपाल के स्वागत को लेकर आर्यभट्ट सभागार सज-धज कर तैयार है. रांची विवि के वाइस चांसलर कामनी कुमार ने बताया कि पोस्टर-बैनर, तोरण द्वार तैयार हो चुके हैं. रांची विवि परिसर के चारों तरफ राज्यपाल स्वागत के लिए पोस्टर बैनर लगा दी गई हैं. आर्यभट्ट सभागार में तीन गेट बनाए गए हैं, जिसमें मुख्य गेट से राज्यपाल की एंट्री होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/2-4.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/3-2.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> तस्वीरों में- दीक्षांत समारोह को लेकर लगाया गया तोरण द्वार और राज्यपाल के स्वागत के लिए लगायी गई स्टैंडी

सुरक्षा होगी चाक-चौबंद

वाइस चांसलर कामनी कुमार ने बताया कि राज्यपाल के स्वागत की तैयारी के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद होगी. कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला बल की भी तैनाती की गई है. सुरक्षा की मॉनिटरिंग रांची के एसएसपी करेंगे. इसे भी पढ़ें- अंडर-19">https://lagatar.in/under-19-world-cup-cricket-india-reached-the-final-for-the-fourth-time-in-a-row-to-beat-australia/">अंडर-19

वर्ल्ड कप क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया को हरा रिकॉर्ड लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचा भारत

79 गोल्ड मेडलिस्ट होंगे सम्मानित, पीएचडी के विद्यार्थी भी होंगे शामिल

रांची विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में कुल 79 गोल्ड मेडलिस्ट को सम्मानित किया जाएगा. जिसमें 15 गोल्ड मेडलिस्ट को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा पीएचडी होल्डर विद्यार्थी भी इस दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे. वहीं दीक्षांत समारोह की सारी गतिविधियां विश्वविद्यालय परिसर की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी. इसे भी पढ़ें- पटना:">https://lagatar.in/patna-departmental-action-will-be-taken-against-suspended-sub-divisional-police-officers/">पटना:

निलंबित अनुमंडल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही