Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोंदलपुरा कोल ब्लॉक के खिलाफ गोलबंद हुए रैयत, भाकपा ने दिया समर्थन

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा सहित पांच गांव के ग्रामीण अदानी कंपनी के खिलाफ गोलबंद हो गए हैं. गोंदलपुरा स्थित गांव में रविवार को सभा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि सीपीआई के वरिष्ठ नेता और हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता शामिल हुए. मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोंदलपुरा सहित पांच गांवों के ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन करता है. अदानी जैसी कंपनी का सहयोग करना जिला प्रशासन बंद करे और ग्रामीणों का हमदर्द बने. उन्होंने कहा कि भारत सरकार नवरत्न कंपनी एनटीपीसी हजारीबाग के बड़कागांव में खनन कार्य कर रही है. लेकिन आज तक जनकल्याण का कार्य नहीं किया है. न लोगों को रोजगार मिला और न आवास. प्रदूषण और बीमारी के साथ अपनी जान गंवाने के लिए ग्रामीणों को उनकी हालत पर छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें : सीआईडी">https://lagatar.in/cid-submitted-report-in-court-rajeev-kumar-had-given-casteist-abuses-land-was-grabbed/">सीआईडी

ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, अधिवक्ता राजीव कुमार ने दी थी जातिसूचक गाली, हड़पी थी जमीन

जून में राजभवन के समक्ष धरना देंगे : भुवनेश्वर मेहता

पूर्व सांसद ने कहा कि सभी विस्थापित संगठनों के एकत्र होने के बाद जून महीने में वाम मोर्चा सहित अन्य राजनीतिक दल राजभवन के समक्ष विशाल धरना देंगे और अक्तूबर में विशाल रैली का आयोजन मोरहाबादी मैदान से किया जाएगा. बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू, महिला आयोग के पूर्व वासपी कीड़ों, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, माले के देवकीनंदन बेदिया, पच्चू राणा, मासस के राजेंद्र यादव, आरडी मांझी आदि मौजूद थे. सभा की अध्यक्षता और संचालन श्रीकांत निराला ने किया. मौके पर डॉ. मिथिलेश दांगी, अनिरूद्ध प्रसाद, डॉ. अनवर हुसैन, महेंद्र राम, जदयू नेता राजू खंडेलवाल, प्रेम कुमार, सोहन लाल मेहता, शमीम अख्तर, साबिर हुसैन, नजरुल हुसैन, अजय कुमार सिंह, नेमन यादव सहित कई ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/gujarat-team-reached-the-playoffs-with-a-thumping-win-over-lucknow-lots-of-runs/">लखनऊ

पर धमाकेदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची गुजरात की टीम, खूब बरसे रन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही