Search

 
 
 

सेक्रेड हार्ट स्कूल ने बीआर इंटरनेशनल को 8 विकेट से हराया

 
Koderma :  कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे जगदीश यादव मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में सेक्रेड हार्ट स्कूल और बीआर इंटरनेशनल स्कूल के बीच मैच खेला गया. ज‍िसमें सेक्रेड हार्ट की टीम ने बीआर इंटरनेशनल स्‍कूल को 8 वि‍केट से हरा द‍िया. सेक्रेड हार्ट स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए बीआर इंटरनेशनल ने 16.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 81 रन बनाए. जिसमें सौरभ ने 22 और सुमन कुमार ने 7 रनों का योगदान दिया. सेक्रेड हार्ट स्कूल की ओर से सागर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 वि‍केट चटकाए. वहीं बिपिन, अमन कुमार सिंह और प्रियेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी सेक्रेड हार्ट स्कूल की टीम 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 82 के लक्ष्य हासिल कर ल‍िया. बीआर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से अभिषेक कुमार और सूरज कुमार को 1-1 विकेट म‍िला. मैन ऑफ द मैच का ख‍िताब सेक्रेड हार्ट के सागर कुमार को केडीसीए सचिव दिनेश सिंह ने दिया. मैच में अंपायर की भूम‍िका अजय राणा और कुमार गौरव ने न‍िभाई. वहीं स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, आलोक पांडेय, कबड्डी संघ के धर्मेंद्र सिंह, सुमन कुमार, स्कूल टूर्नामेंट के चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद, सेक्रेड हार्ट स्कूल के बिनोद सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज झा, ग्रिजली स्कूल के अमित कुमार, कुंदन राणा, रवि यादव, टाटा टिस्‍कॉन के विशाल यादव, टाटा मोटर्स के अविनाश कुमार, घड़ी डिटर्जेंट के मोहम्मद इदरीश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : प्रोन्नति">https://lagatar.in/no-posting-on-promotion-3-additional-secretary-doing-the-work-of-deputy-secretary/">प्रोन्नति

पर पदस्थापन नहीं- 3 : अपर सचिव कर रहे उप सचिव का काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही