Search

 
 
 

दुखद: 23 अप्रैल को चमोली हादसे में मरने वाले सभी 11 श्रमिक झारखंड के ही थे, सीएम ने जताया शोक

 

Ranchi : झारखंड में लगातार कोरोना संक्रमण वायरस से हो रही मौतों के इजाफे के बाद एक बड़ी दु:ख की खबर सामने आई है. खबर है कि उत्तराखंड के चमोली में बीते 23 अप्रैल को ग्लेशियर टूटने से 11 मजदूरों की मौत हो गई थी. ये सभी मजदूर झारखंड के थे. चमोली में ये मजदूर सीमा सड़क संगठन में काम पर रह रहे थे. हादसे में 7 मजदूर घायल हुए थे. मरने वाले सभी 11 व्यक्ति झारखंड के थे. झारखंड के इन श्रमिकों की मृत्यु होने पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे अत्यंत ही दुखद घटना बताया है. मुख्यमंत्री ने निधन हुए श्रमिकों की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए संबंधित परिवारों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की बात कही है.

चमोली जनपद के उपायुक्त ने पत्र लिख कर दी जानकारी

चमोली जनपद के उपायुक्त ने झारखंड आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि 11 व्यक्तियों की मृत्यु व 7 व्यक्ति घायल हुए हैं, उनमें से 5 व्यक्तियों को उपचार जोशीमठ चिकित्सालय एवं दो व्यक्तियों का उपचार देहरादून में हो रहा है. मरने वाले घायल होने वाले सभी श्रमिक झारखंड राज्य से हैं. उन्होंने कहा है कि घायल श्रमिकों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए वे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी से फोन नंबर 9411352136 पर ले सकते हैं.

मरने वाले व्यक्ति और उनके संबंधित जिले निम्न हैं

तारिणी सिंह (दुमका), मनोज ठंडर (दुमका), रोहित सिंह (दुमका), नियारण कंडुलना (खूंटी), पॉल कंडुलना, (खूंटी), हनुक कंडुलना (खूंटी), सगेन कंडुलना (खूंटी), मसीह दास मार्की (वेस्ट सिंहभूम), राहुल कुमार (दुमका), निर्मल सैंडिल (रांची), सुखराम मुंडा (रांची).

घायल श्रमिकों के नाम और संबंधित जिले हैं :
राय कंडुलना (खूंटी), फिलिफ बरह (वेस्ट सिंहभूम), इन दोनों श्रमिकों का देहरादून में इलाज चल रहा है.
वहीं जोशीमठ हॉस्पिटल में जिन 5 श्रमिकों का इलाज चल रहा है उनका नाम और संबंधित जिले हैं -
महेंद्र मुंडा (खूंटी), अनुज टोपनो (वेस्ट सिंहभूम), संजय कंडुलना (खूंटी), कल्याण मार्की (वेस्ट सिंहभूम), मंगलदास पाहन (खूंटी).

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही