Search

सिजेरियन से ज्यादा नॉर्मल डिलीवरी करा रहा सदर अस्पताल, 5 माह में 1991 बच्चों का जन्म

  • अप्रैल से अगस्त तक 3501 बच्चों ने लिया जन्म
  • सिजेरियन डिलीवरी से 1537 बच्चों ने लिया जन्म
  • औसतन 700 बच्चों ने हर माह सदर अस्पताल में लिया जन्म
Saurav Kumar Shukla  Ranchi :  राजधानी का सदर अस्पताल बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के उद्देश्य को पूरा करने में अपनी बड़ी भूमिका निभा रहा है. अस्पताल के ऑब्स एंड गायनीकोलॉजी विभाग में अप्रैल से अगस्त तक 3501 बच्चों ने जन्म लिया. इस तरह सदर अस्पताल में औसतन हर माह 700 बच्चों ने जन्म लिया है. इनमें नॉर्मल डिलीवरी से जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 1991 (56 प्रतिशत) है. जबकि सिजेरियन डिलीवरी से जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 1537 (44 प्रतिशत) है. सभी मामलों में जच्चा-बच्चा स्वस्थ होकर अस्पताल से घर भेजे गये. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-rpf-saved-the-life-of-a-young-man-trapped-in-the-rivers-current/">पलामू

: आरपीएफ ने नदी की धार में फंसे युवक की बचायी जान)

खतरा नहीं होने पर नार्मल डिलीवरी : डॉ किरण चंदेल

सदर अस्पताल की ऑब्स गायनी स्पेशलिस्ट डॉ किरण चंदेल ने कहा कि कई जांच और परीक्षण के बाद यदि कोई जोखिम नहीं है, तो हम लोग केस को नॉर्मल डिलीवरी की ओर बढ़ाते हैं. इनमें विशेष कर प्रसूता और गर्भ में पल रहे बच्चे की समय-समय पर जांच की जाती है. परिस्थितियां सही पाई जाती हैं, तब नॉर्मल डिलीवरी कराते हैं. उन्होंने कहा कि प्रखंड के अस्पतालों के चिकित्सकों को भी सदर अस्पताल में इमॉक ट्रेनिंग देने का भी काम किया जाता है. इनमें उन्हें सिजेरियन डिलवरी कैसे और कब करनी है, इसका प्रशिक्षण दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-tight-security-arrangements-regarding-eid-milad-un-nabi/">रांची

: ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

सदर में जन्म लेने वाले बच्चों का आंकड़ा

महीना नॉर्मल सिजेरियन कुल
अप्रैल 432 309  741
मई 362 336 698
जून 364 277 614
जुलाई 383 310 693
अगस्त 450 305 755
इसे भी पढ़ें : विश्व">https://lagatar.in/world-rabies-day-50-people-die-every-year-due-to-dog-bites/">विश्व

रेबीज दिवस : कुत्तों के काटने से साल में 50 लोगों की झारखंड में होती है मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp