Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल रांची: ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला स्वस्थ होकर घर लौटी

सदर अस्पताल रांची में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. बोकारो निवासी 44 वर्षीय महिला मस्तिष्क में मौजूद ट्यूमर से काफी परेशान थी. सफल ऑपरेशन के बाद महिला को स्वस्थ अवस्था में चलते-फिरते अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: सदर अस्पताल रांची में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. बोकारो निवासी 44 वर्षीय महिला मस्तिष्क में मौजूद ट्यूमर से काफी परेशान थी. सफल ऑपरेशन के बाद महिला को स्वस्थ अवस्था में चलते-फिरते अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

 

न्यूरो सर्जन डॉ अशोक मुंडा के नेतृत्व में यह सर्जरी की गई. बताया गया कि ट्यूमर ब्रेन के बाएं कनपटी वाले हिस्से के अंदर स्थित था, जिसे सावधानीपूर्वक ऑपरेशन के माध्यम से हटाया गया. ऑपरेशन के दौरान एनेस्थेटिस्ट डॉ. नीरज, डॉ. वसुधा और डॉ. कौशल की टीम ने मरीज की देखरेख की और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया.

 

सर्जरी के दौरान ओटी असिस्टेंट नेली सिस्टर, मुकेश और अमित ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अलावा ग्रुप डी कर्मचारियों ने भी ऑपरेशन और मरीज की देखभाल में पूरा सहयोग दिया. इस सफलता पर सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ प्रभात कुमार, उपाधीक्षक डॉ बिमलेश, डॉ ए के झा और डॉ अजीत ने पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही