Search

 
 
 

रिम्स में लागू होगी सदर अस्पताल की मॉडल व्यवस्था, आयुष्मान सेवाओं में होगा सुधार

आयुष्मान भारत योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले रांची सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली अब रिम्स में भी लागू की जाएगी. इसी उद्देश्य से रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का दौरा कर वहां की सुविधाओं और प्रबंधन का जायजा लिया.
 

Ranchi: आयुष्मान भारत योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले रांची सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली अब रिम्स में भी लागू की जाएगी. इसी उद्देश्य से रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का दौरा कर वहां की सुविधाओं और प्रबंधन का जायजा लिया.

 

दौरे के दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने उन्हें आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी. अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सेवाओं और प्रबंधन व्यवस्था से डॉ. बिरुआ काफी प्रभावित नजर आए.

 

डॉ. बिरुआ ने कहा कि सदर अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत एक मॉडल अस्पताल के रूप में उभरा है और इसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है. उन्होंने बताया कि इसी मॉडल को अपनाकर रिम्स में भी व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा.

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने भी सदर अस्पताल के प्रबंधन को प्रेजेंटेशन के लिए आमंत्रित किया था. अब प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज रिम्स भी सदर अस्पताल की तर्ज पर अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की तैयारी में है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही