Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः सरिया में मिला मृत हिरण, जांच में जुटा वन विभाग

फॉरेस्टर अंशु पांडेय ने बताया कि हिरण के शरीर पर दो-तीन जख्म मिले हैं. प्रथम दृष्टया जंगली कुत्तों के हमला करने का अनुमान है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा.
Advertisement
Advertisement

Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के ठाकुरबाड़ी टोला में डागा कोठी के समीप शुक्रवार की सुबह एक हिरण मृत अवस्था में मिला. सुबह करीब 5:30 बजे टहलने निकले ग्रामीणों की नजर डागा कोठी के पीछे पड़े मृत हिरण पर पड़ी. खबर फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

 

 

लोगों का अनुमान है कि कावड़िया टोला के पास जंगल से शिकारी जानवरों ने हिरण को पकड़कर मार डाला होगा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. फॉरेस्टर अंशु पांडेय ने बताया कि हिरण के शरीर पर दो-तीन जख्म मिले हैं. प्रथम दृष्टया जंगली कुत्तों के हमला करने का अनुमान है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही