Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक मनीष जायसवाल ने हीमोफीलिया और थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए सदन में उठाई आवाज, सीएम ने सराहा

Hazaribagh : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान हीमोफीलिया और थैलेसीमिया पीड़ितों के हित में सदन पटल पर आवाज बुलंद की. उन्होंने इन गंभीर रोगों से पीड़ित गरीब बच्चों के लिए मुफ्त डे केयर सेंटर संचालन व हर संभव साधन संसाधन उपलब्ध कराने की मांग राज्य सरकार से की. इस संबंध में विधायक ने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को तकरीबन हर माह खून की जरूरत होती है और कई एक बार उन्हें ब्लड कंपोनेंट की जरूरत होती है. इसकी उपलब्धता हजारीबाग में नहीं होने से उन्हें रिम्स रांची जाना पड़ता है. इसके अलावे हीमोफीलिया के मरीजों को भी दवाई के लिए रांची जाना पड़ता है. ऐसे में थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के जरूरतमंद मरीजों को रांची जाने में काफी समस्या होती है और बच्चे के साथ किसी एक अभिभावक को जाना होता है. इसमें आर्थिक बोझ के साथ समय की भी खपत अधिक होती है.

भवन बनकर तैयार, नहीं मिल रहा लाभ

[caption id="attachment_570986" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/blood-bank-unit_763.jpg"

alt="भवन बनकर तैयार, नहीं मिल रहा लाभ" width="1280" height="576" /> भवन बनकर तैयार, नहीं मिल रहा लाभ[/caption] विधायक मनीष जायसवाल ने इस संबंध में बताया कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नया ब्लड बैंक बनकर तैयार है. जिसका शिलान्यास 14 जून 2021 को सीएम ने ऑनलाइन किया था. भवन बनकर पिछले दो माह से तैयार है, लेकिन इसका लाभ पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा है. इस भवन में सरकार जल्द ही ऐसे गंभीर रोगों से पीड़ित बच्चों के हित में मुफ्त डे केयर सेंटर का संचालन शुरू करें और ब्लड सेपरेशन का भी काम यहां शुरू हो सके. इससे प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पैक्ड सेल आदि अलग-अलग हजारीबाग में ही मिलना शुरू हो जाएगा और इससे ऐसे रोगियों को राहत होगी. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में थैलेसीमिया, हीमोफीलिया के अलावे प्लास्टिक एनीमिया और सड़क दुर्घटना के मरीज अत्यधिक आते हैं और इन सभी को कंपोनेंट की आवश्यकता अत्यधिक होती है.

कोडरमा की विधायक ने भी किया समर्थन

विधायक मनीष जायसवाल के सवाल का समर्थन कोडरमा विधायक नीरा यादव ने भी पुरजोर तरीके से किया. मामले को सुनने के बाद इसपर खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लेते हुए विधायक मनीष जायसवाल की संवेदनशीलता को सराहा और दोनों ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी एक सप्ताह के अंदर हजारीबाग में डे केयर यूनिट और तीन माह के अंदर ब्लड बैंक को नए भवन में स्थापित कर ब्लड सेपरेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी.

सीएम ने मनीष जायसवाल को बताया संवेदनशील विधायक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक मनीष जायसवाल को बेहद संवेदनशील विधायक बताया. सीएम ने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से राज्य के सभी 81 विधायकों से आग्रह किया कि राज्य में ब्लड का घोर अभाव है और जरूरतमंद मरीजों के हित में एक विशेष तिथि का निर्धारण कर पूरे झारखंड में रक्तदान शिविर लगाया जाए और इसकी निरंतरता को बनाए रखे जाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovers-rs-3-crore-belonging-to-suspended-ias-pooja-singhal-from-izhar-ansaris-hideout-in-hazaribagh/">BREAKING

: ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही