Search

 
 
 

सहरसा : नदी में डूबने से 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

सहरसा जिले के डेहरार थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खेलने के दौरान कोसी नदी के पानी में डूबने से एक 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. यह घटना डेहरार थाना क्षेत्र के हाटी गांव, वार्ड नंबर 5 में हुई.
 

Saharsa : सहरसा जिले के डेहरार थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खेलने के दौरान कोसी नदी में डूबने से एक 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. यह घटना डेहरार थाना क्षेत्र के हाटी गांव, वार्ड नंबर 5 में हुई.

 

मृतक की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मणिकांत राम के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही अपने नाना कोकण राम के घर आया था.

 

बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास ही अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास की कोसी नदी में जा गिरा. पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही