Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: शादी समारोह से घर लौट रहे दंपति को अपराधियों ने मारी गोली, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Advertisement
Advertisement
Sahibganj: शादी समारोह से घर लौट रहे दंपति को अपराधियों ने गोली मार दी. इस घटना में पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की है. ये घटना जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के धोबिया घाट स्थित भवनाथपुर में घटी है. जहां किराये के मकान में रह रहे पप्पु यादव (46 साल) और उनकी दूसरी पत्नी मिली सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगते ही मिली सिंह की मौत हो गयी. वहीं पप्पू यादव को अपराधियों ने आठ गोली मारी है. जिनमें पांच गोली पेट में, दो कंधे में और एक गर्दन में लगी है. पप्पू को भागलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/standoff-between-advocate-and-advocate-clerk-ends-in-hc-clerk-returns-to-work/">HC

में एडवोकेट और एडवोकेट क्लर्क के बीच गतिरोध खत्म, काम पर लौटे लिपिक

शादी से भोज खाकर लौटा था दंपती

जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना के सकरीगली करारा निवासी पप्पू यादव अपनी दूसरी पत्नी मिली सिंह के साथ शहर के धोबिया घाट स्थित भवनाथपुर में किराये के मकान में रहते हैं. रात को वे चौक बाजार से किसी की शादी से भोज खाकर लौट रहे थे. इसी दौरान घर में घुसने के साथ ही अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. इसे भी पढ़ें -खुशी">https://lagatar.in/odisha-happiness-turned-into-mourning-collision-between-wedding-bus-and-government-bus-10-killed-many-injured/">खुशी

मातम में बदली, ओडिशा में शादी बस और सरकारी बस की टक्कर, 10 की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही