Search

 
 
 

Sahebganj News: बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्धा की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के नीमगाछी गांव में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक वृद्धा को टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
 
साहेबगंज जिला की खबरें

Sahebganj: जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के नीमगाछी गांव में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक वृद्धा को टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई. 

 

मृतका की पहचान नीमगाछी निवासी स्व. शिवजी गुप्ता की 60 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, वह सड़क पार कर रही थी और बाइक सवार की टक्कर का शिकार हो गई. परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार चालक को पकड़ कर सदर अस्पताल तक लाया गया था, लेकिन वह वहां से फरार हो गया. 

 

इसे भी पढ़ें:


सदर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ कुमार अंकित ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें लगी थीं. मामले की सूचना अस्पताल कर्मियों ने जिरवाबाड़ी थाने को दे दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही