Search

 
 
 

साहेबगंज पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया, भेजा जाना था बिहार

 
Sahebganj: पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया. इसे लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार भेजा जाना था. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 726 लीटर अवैध शराब बरामद किया है. शराब के अलावा पुलिस ने नाव और एक जेनरेटर भी बरामद है. इस मामले में पुलिस न एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. लोकसभा चुनाव से पहले भारी मात्रा में शराब की इस खेप की बरामदगी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है. सूत्रों के अनुसार, शराब माफिया लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में इस शराब को खपाने की फिराक में थे. पुलिस को आशंका है कि इस धंधे में झारखंड, बिहार व पंजाब के कई माफिया शामिल हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/saheb-coal1.jpg"

alt="" width="720" height="854" /> इसे भी पढ़ें -पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-hemant-challenges-the-cognizance-taken-in-eds-complaint-case-files-petition-in-high-court/">पूर्व

CM हेमंत ने ED के कंप्लेन केस में लिये गए संज्ञान को दी चुनौती, हाइकोर्ट में दाखिल की याचिका 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही