Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: खेत में मचान पर सोये दंपती की पत्थर से कूचकर हत्या

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : जिले के तालझारी थाना क्षेत्र में खेत में मचान पर सोए दंपती की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पकडिय़ा पहाड़ पर रहने वाले डाका सूर्या पहाडिय़ा व उनकी पत्नी ऊषा पहाडिऩ के रुप में हुई है. अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है. इसे भी पढ़ें - खूंटी">https://lagatar.in/khunti-bus-truck-and-car-collide-babulal-soren-son-of-minister-champai-soren-narrowly-escaped/">खूंटी

: बस, ट्रक और कार में टक्कर, बाल-बाल बचे मंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबुलाल सोरेन

फसल की रखवाली के लिए खेत में सोए थे

दंपती बरबट्टी की फसल की रखवाली के लिए खेत में मचान पर सोए थे. उसी दौरान अपराधियों ने यह घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है. रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें -Jharkhand:">https://lagatar.in/jharkhand-the-plight-of-toilets-and-sanitation-in-the-bus-stops-of-these-cities-including-the-capital-watch-video/">Jharkhand:

राजधानी समेत इन शहरों के बस पड़ावों में शौचालय और सफाई-व्यवस्था की दुर्दशा, देखें वीडियो

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है. इस घटना के पीछे तीन लोगों का नाम भी सामने आया है. मृतक दंपति के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वे कुरवा गये, तो देखा कि दोनों मचान पर मृत पड़े हैं. गांव प्रधान मैसा पहाडिय़ा के पुत्र ने घटना की सूचना तालझारी थाना को दी. ग्रामीणों के सहयोग से शवों को थाना लाया गया. मृतक डाका सूर्या पहाडिय़ा की दो बेटी और एक बेटा है. इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-21-november-2021/">सुबह

की न्यूज डायरी।।21 नवंबर।।शिक्षा से मिटेगा अंधविश्वास-CM।।पंचायती राज में टेंडर बाध्यता।।कांग्रेस का ‘किसान विजय दिवस’।।गहलोत सरकार,सभी मंत्रियों का इस्तीफा।।समेत कई खबरें और वीडियो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही