Search

 
 
 

साहिबगंज : चैती छठ महापर्व पर अर्घ्य देने गया युवक गंगा में डूबा

 
Sahibganj : साहिबगंज चैती छठ महापर्व पर सोमवार की सुबह अर्घ्य देने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा चानन घाट पर सुबह करीब छह बजे हुआ. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी राजू कुमार का पुत्र सागर कुमार (18 वर्ष) चानन घाट गया था. कॉलेज का छात्र सागर कुमार अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गंगा में उतर गया. इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. खबर फैलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों की भीड़ जुट गई. गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है. खबर मिलते ही साहिबगंज मुफस्सिल थाना प्रभारी शशि सिंह, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश पांडे व सदर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मोटर बोट की व्यवस्था कर युवक को खोज निकालने के प्रयास में जुट गए. स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया. हादसे से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था. एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने बताया कि युवक की खोज की ज रही है. इस तरह की घटना की रोकथाम के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कारगर कदम उठाए जाएंगे. यह भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-governor-called-kk-pathak-did-not-go/">बिहारः

राज्यपाल ने बुलाया, नहीं गए केके पाठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही