Search

 
 
 

साहिबगंज : बाबूलाल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

 
Sahibganj : विधानसभा में बीजेपी के नेता बाबूलाल मरांडी ने 5 जुलाई को परिसदन में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 जुलाई को देवघर आने की खबर है. श्री मरांडी बाद में बोरियो के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल हुए.  इससे पूर्व वे वनांचल एक्सप्रेस से साहिबगंज पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजमहल विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया. स्वागत करने वालों में सुनील सिंह, धर्मेंद्र कुमार, उज्ज्वल साह, उज्ज्वल मंडल, कमल महावर, गौतम यादव, संगीता सिन्हा, अनिल सिन्हा, मनोज पासवान, नौशाद आलम, सरिता देवी, संजय पंडित आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : "चेकलिस्ट"">https://lagatar.in/dhanbad-new-provision-of-checklist-stopped-the-pace-of-registry/">"चेकलिस्ट"

के नए प्रावधान ने रोकी रजिस्ट्री की रफ्तार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही