Search

 
 
 

साहिबगंज : कार्डधारियों ने बीडीओ से की डीलर की शिकायत

 
Sahibganj : तालझारी प्रखंड अंतर्गत मसकलैया पंचायत के फतेहपुर गांव के लालकार्ड व पीला कार्ड धारियों ने राशन डीलर महिला स्वयं सहायता समूह पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए बीडीओ को लिखित शिकायत सौंपी है. 23 सितंबर को ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित आवेदन बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साईमन मरांडी को देकर कार्रवाई की मांग की. कार्डधारियों ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह के डीलर ने जून, जुलाई और अगस्त का सरकारी मुफ्त चावल नहीं दिया है. कहा कि कार्ड में आवंटित प्रति व्यक्ति राशन के अनुसार कम अनाज दिया जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि डीलर तीन महीने से राशन के लिए हर रोज़ टाल मटोल कर रहा है. मौके पर अर्जुन मुंडा, जेठा हेंब्रम, लुखी टू डू, संझलि हेंब्रम, मोरांग मोय टूटू, सुबित किस्कू, कजरी देवी, सरफी देवी, फूलमती देवी, मरांगमोय मुर्मू, पक्कु हेंब्रम, संजलि मुर्मू, लुखी मुर्मू, उर्मिला बास्की, धनी बेसरा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-suspicious-death-of-married-woman-dead-body-found-hanging/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विवाहिता की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकी मिली लाश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही