Search

 
 
 

साहिबगंज : अवैध खनन मामले की सीबीआई ने दूसरे दिन भी की जांच

 
Sahibganj : अवैध खनन मामले की जांच में रोक से हाइकोर्ट के इनकार के बाद मामले की फिर से सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. तीन सदस्यीय टीम यहां रविवार को पहुंची. वहीं टीम ने सोमवार को डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू व मुफ़स्सिल थाना पुलिस के साथ मंडरो अंचल के सिमरिया मौजा स्थित नींबू पहाड़ का दौरा किया था. मंगलवार को भी टीम ने नींबू पहाड़ पहुंच खदानों की मापी की. बताया जाता है कि 3 सदस्यीय टीम के साथ 3 और सदस्य मंगलवार को जुट गए हैं. इधर इस दौरान सीबीआई ने कई जगह मापी करते हुए दस्तावेजों का मिलान किया. ज्ञात हो कि 18 अगस्त 2023 को हाइकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई की टीम ने नींबू पहाड़ में अवैध खनन की जांच शुरू की थी. इस दौरान टीम ने कई बार साहिबगंज पहुंच मामले की जांच पड़ताल की. इसके बाद मामले में झारखंड सरकार ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर जांच पर रोक लगाने की मांग की थी. जिसपर हाइकोर्ट ने 20 जनवरी 2024 को जांच पर तत्काल रोक लगा दी थी. इधर 24 फरवरी 2024 को हाइकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जांच पर रोक लगाने से इनकार करते हुए झारखंड सरकार की याचिका खारिज कर दी थी. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-jmm-sita-soren-joins-bjp/">Breaking

: सीता सोरेन ने थामा बीजेपी का दामन, कहा- झारखंड को बचाने के लिए पार्टी में हुईं शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही