Search

 
 
 

साहिबगंज : ईद व रामनवमी का त्योहार सौहार्द के साथ मनाएं- डीसी II समेत 3 खबरें

 
Sahibganj : ईद और रामनवमी को लेकर साहिबगंज डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय में मंगलवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. डीसी ने दोनों समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी. ईद पर शहर प्रमुख चौक-चौराहों व ईदगाह के पास सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती होगी. बैठक में रामनवमी जुलूस के रूट पर भी चर्चा हुई. एसपी कुमार गौरव ने कहा जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है. त्योहार पर डीजे पर आपत्तिजनक गाना व किसी राजनीतिक दल से संबंधित गीत नहीं बजाएं. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. बैठक में डीडीसी सतीश चंद्रा, डीटीओ विष्णु देव कच्क्षप,साहिबगंज एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सभी बीडीओ, सीओ व थानेदार मौजूद रहे.

डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद

Sahibganj : साहिबगंज डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनीं. जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं और आवेदन सौंपा. डीसी ने आवेदन को गौर से देखा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया.

घर में लगी आग, आठ बकरियां जलीं

Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला गोहालबाड़ी गांव में सोमवार की रात एक घर में अचानक आग लगने से आठ मवेशी जल गए. आग गांव के हेजाब शेख के घर में लगी, जिसमें हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग की लपटें देख घर के लोगों ने भाग कर जान बचाई. वहीं, घर के बाहर बरामदे में बंधी आठ बकरियां जल गईं. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पास के कुएं में मशीन लगाकर पानी खींचकर आग बुझाई. हालांकि तब तक सभी सामान जल गए थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-arrested-with-country-made-pistol-in-jharia-two-accomplices-ran-away/">धनबाद

: झरिया में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दो साथी भागे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही