Search

 
 
 

साहिबगंज : सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट से किया नामांकन

 
Sahibganj : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को बरहेट विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया. इस दौरान बड़ी संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने के बाद हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि अमर वीर शहीद सिदो-कान्हो, फूलो-झानो, चांद-भैरव की क्रांतिकारी भूमि बरहेट विधानसभा से नामांकन दाखिल करने का परम सौभाग्य मिला. वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों का झारखंड हमें बनाना है. आप और हम-सब मिलकर झारखंड रूपी पेड़ की जड़ों को सींच कर इसे विराट बनायेंगे. झारखंड विरोधियों और षड्यंत्रकारियों के सामने न मैं कभी झुका हूं, न झारखंड को झुकने दूंगा. इसके साथ ही उन्होंने अपने चुनाव चिह्न तीर-धनुष का इमोजी शेयर किया है. यह भी पढ़ें : एक्शन">https://lagatar.in/pollution-board-in-action-permission-given-to-burst-firecrackers-only-for-two-hours-during-diwali/">एक्शन

में प्रदूषण बोर्डः दीवाली में सिर्फ दो घंटे ही पटाखे फोड़ने की दी अनुमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही