Search

 
 
 

साहिबगंज : क्राइम कंट्रोल होगी पहली प्राथमिकता : एसपी

 
सम्मान समारोह में निवर्तमान एसपी को दी गई विदाई, नए का किया स्वागत
Sahibganj : समाहरणालय परिसर के पास स्थित नया सर्किट हाउस में 28 जुलाई की रात आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में निवर्तमान एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा को विदाई दी गई साथ ही जिले के नए एसपी नौशाद आलम अंसारी का स्वागत किया गया. दोनो एसपी को फूल माला, पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. उपायुक्त रामनिवास यादव ने निवर्तमान एसपी के कार्यकाल की तारीफ की. नए एसपी ने कहा कि पुलिस को पीपुल्स फ्रेंडली बनाया जाएगा. पुलिस विभाग के संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा. बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित मामलों पर पुलिस विशेष ध्यान देगी. क्राइम कंट्रोल में रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. समारोह में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अलावा पत्रकार शामिल हुए.  मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, डीएफओ मनीष तिवारी, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, सदर एसडीओ राहुल जी आनंद जी, एसडीपीओ राजेंद्र दुबे, जिला व पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरबाबाड़ी थाना प्रभारी चितरंजन प्रसाद के साथ अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-marwari-families-took-out-a-grand-procession/">साहिबगंज

: मारवाड़ी परिवारों ने निकाली भव्य निशान शोभायात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही