Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : डीसी ने फहराया तिरंगा, सिद्धो कान्हू, चांद भैरव और फुलो झानो को किया याद

Sahibganj : गुरुवार को 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज़िला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राम निवास यादव ने सिद्धो कान्हू स्टेडियम में तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इससे पहले उपायुक्त ने सिदो कान्हू स्टेडियम में स्थित सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया. माल्यार्पण के बाद डीसी राम निवास यादव और एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने परेड में भाग लेने वाले दलों का निरीक्षण किया व सलामी ली. परेड में जिला पुलिस बल, एनसीसी सहित विभिन्न स्कूली छात्रों की दस टुकड़ियों ने हिस्सा लिया. कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा बैंड प्रस्तुति भी की गई. [caption id="attachment_537602" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/DC-PARADE-NIRIKSHAN-2-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> परेड का निरीक्षण करते डीसी राम निवास यादव[/caption] मुख्य आयोजन स्थल सिद्धो कान्हू स्टेडियम में डीसी राम निवास यादव ने सौंकड़ो ज़िलेवासियों के समक्ष 09.05 बजे ध्वजारोहण किया. डीसी ने मुख्य समारोह स्थल के बाद समाहरणालय परिसर में भी तिरंगा फहराया. जबकि डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने विकास भवन में झंडोतोलन किया. [caption id="attachment_537603" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/DC-MALYARPAN-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीसी राम निवास यादव[/caption] गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि आज हम साहिबगंज जिला के अमर शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद भैरव, फुलो-झानो व अन्य वीरों को भी नमन करते हैं, जिनके बलिदान ने राष्ट्र को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. इस मौके पर डीसी राम निवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा और वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों व पदाधिकारियों को पिछले एक वर्ष में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया. [caption id="attachment_537606" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/PARADE-NCC-GIRLS-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> परेड में शामिल एनसीसी की महिला कैडेट[/caption] [caption id="attachment_537607" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JHANKI-SADAK-SURAKSHA-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> प्रथम पुरस्कार पाने वाली परिवहन विभाग की झांकी[/caption] ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य आयोजन स्थल पर उद्योग विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, डीआरडीए, पिंक पुलिस, जिला खनन विभाग, जिला कृषि विभाग, ई गवर्नेंस विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला शिक्षा विभाग, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, बाल श्रमिक पुनर्वास विभाग, सड़क सुरक्षा समिति, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की झांकी की प्रस्तुति की गई. जिसमें परिवहन विभाग को प्रथम व सूचना एवं जनसंपर्क को द्वितीय पुरस्कार पुरस्कार दिया गया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-ballot-unit-and-control-unit-unloaded-in-view-of-lok-sabha-elections/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैलट यूनिट व कंट्रोल यूनिट हुआ अनलोड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही