Search

 
 
 

साहिबगंज डीसी ने अनुमंडल पुस्तकालय का किया निरीक्षण समेत संथाल की 3 खबरें

 
Sahibganj : साहिबगंज की डीसी हेमंत सती ने गुरुवार को सदर एसडीओ व डीएसई के साथ अनुमंडल पुस्तकालय का निरीक्षण किया. उन्होंने उन्होंने अधिकरियों को पुस्तकालय में पत्रिकाओं की खरीदारी, बुक रैक, अतिरिक्त कमरों व शौचालय आदि बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सपर्पित करने का निर्देश दिया. ताकि बच्चों को पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानी. इसके बाद डीसी ने टाउन हॉल का जायजा लिया.

डीसी ने की आरसीडी के कार्यां की समीक्षा

Sahibganj : डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को आरसीडी के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने पथ निर्माण विभाग की पूर्ण हो चुकी व चल रही परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण के दौरान ही जरूरी होने पर रिफ्लेक्टर, मिरर आदि लगाएं. वहीं, महादेवगंज से साक्षरता चौक तक एनएच-80 की जर्रर हालत को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण की बात कही. सभी संबंधित सहायक अभियंताओं को 24 फरवरी तक पूर्ण परियोजना का क़्वालिटी अससेमेंट करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी कार्यपालक अभियंता कनीय अभियंता, सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे.

पाकुड़ : हेमंत की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो का न्याय मार्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/झामुमो-पाकुड़.jpg"

alt="" width="600" height="686" /> Pakur : झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को पाकुड़ प्रखंड की इशाकपुर और रहसपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में न्याय मार्च निकाला. न्याय मार्च का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कराया है. आगामी चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी. न्याय मार्च में राजेश सरकार, मुशर्रफ हुसैन, मुबारक हुसैन, जाकिर हुसैन, अली शेख़, अबु शेख़, आलमगीर आलम आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-awareness-campaign-to-increase-vote-percentage-in-urban-areas-dc/">धनबाद

:  शहरी क्षेत्र में वोट प्रतिशत बढ़ाने को चलेगा जागरूकता अभियान- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही