Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : डीसी ने की खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में 8 सितंबर को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने प्रखंड वार खाद्य आपूर्ति से संबंधित विभिन्न योजनाओं में अभी तक हुई प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने कहा कि आम जनों, पहाड़िया समुदाय आदि को खाद्यान्न आपूर्ति कराना है. इसे प्राथमिकता से लेते हुए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी खाद्यान्न का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें. बैठक में डीलरों के साथ समन्वय और नियमित निगरानी पर ज़ोर दिया गया. बैठक में जन वितरण प्रणाली अंतर्गत विभिन्न कार्यों के निरीक्षण को लेकर सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को मोबाइल एप की जानकारी दी गई. सभी प्रखंडों के एमओ को डीलर इंस्पेक्शन एप्प नाम के एप्लीकेशन का प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के साथ-साथ जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की निगरानी के लिए एप लॉंच किया गया है. एप की मदद से सक्षम पदाधिकारी अपने लॉगिन में जाकर जांच के क्रम में पाये गये सभी तथ्यों और विसंगतियों से अवगत होकर जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को ऑनलाइन नोटिस ज़ारी कर सकेंगे. इसका निष्पादन भी ऑनलाइन रूप से संभव होगा. बैठक में उपायुक्त के अलावे जिला आपूर्ति पदाधिकारी जयदीप तिग्गा, अंचलाधिकारी सदर साहेबगंज अब्दुल समद, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट विशाल पांडे, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dto-seized-five-overloaded-highways/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : डीटीओ ने पांच ओवरलोड हाइवा को किया जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही