Search

 
 
 

साहिबगंज : डीटीओ ने पांच ओवरलोड हाइवा को किया जब्त

 
Sahibganj : जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने मुफस्सिल थाना के नजदीक पांच ओवरलोड हाइवा को जब्त कर मुफस्सिल थाना के सुपुर्द कर दिया. डीटीओ के इस कार्रवाई के बाद ट्रक और हिवा चालकों में हड़कंप मच गया. बाकी के हाइवा जहां के तहां ही खड़े रह गये. पकड़े गये हाइवा का चालान काटा गया. साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल के निर्माण में लगी डीबीएल कंपनी बिहार के कहलगांव से स्टोन डस्ट मंगवा रही है. लेकिन परिवहन में नियमों को ताक पर रख कर कर धड़ल्ले से ओवरलोड हाइवा कहलगांव से महादेवगंज तक रोज़ाना परिचालन कर रहा है. इतना ही नहीं नियमों के मुताबिक इन हाइवा पर त्रिपाल भी नहीं होता. जिसके कारण आसपाल के लोगों को परेशानी भी होती है. ड्राइवर हैं मजबूर इधर ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि ऊपर से ओवरलोड गाड़ियां भेजी जाती है. ड्राइवरों पर ओवरलोड गाड़ियों को लेकर आने का ही दबाव होता है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-sdo-sealed-two-crusher-plants/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : एसडीओ ने दो क्रशर प्लांट को किया सील [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही