Search

 
 
 

साहिबगंज : जहाज हादसे के पांचवे दिन निकला ड्राइवर सरफुद्दीन का शव

 
Sahibganj : गंगा पुल निर्माण कर रही दिलीप बिल्डकॉम लिमिटेड कंपनी के महादेवगंज, शोभनपुर स्थित साइट पर शुक्रवार को हुए जहाज हादसे के पांचवें दिन मंगलवार को लापता हाइवा चालक सरफुद्दीन का शव बरामद हुआ. मंगलवार को जैसे ही हाइवा संख्या एमपी 39 एच 2658 को नदी से बाहर निकाला गया, हाइवा के कैबिन उसके चालक सरफुद्दीन अंसारी का शव भी नज़र आ गया. ख़बर मिलते ही परिजन दहाड़ मारते हुए घाट के किनारे पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. [caption id="attachment_516999" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/HAIWA-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> नदी से बाहर निकाला गया हाइवा[/caption] डीबीएल कंपनी के मैनेजर भानू सिंह ने बताया कि मृतक चालक सरफुद्दीन के अंत्येष्टि के लिए कंपनी की ओर से एक लाख रुपया दिया गया है. डीबीएल कंपनी के एचआर के अनुसार विभिन्न प्रक्रिया के बाद मृतक के आश्रित को मुआवज़े की राशि दी जाएगी. सरफुद्दीन कंपनी के पुराने कर्मी थे. पीएफ के अनुसार उनके पुत्र को पेंशन का लाभ भी दिया जाएगा. हादसा के तीसरे दिन रविवार की दोपहर 1 बजे गंगा में डूबा हाइवा एमपी 39 एच 2625 को बाहर निकाला गया था. उसी दिन लगभग 4:14 बजे हाइवा संख्या एमपी 39 एच 2534 को बाहर निकाला गया था. चौथे दिन सोमवार को एक और हाइवा संख्या एमपी 39 एच 2553 बाहर निकाला गया था. उधर हादसे में अब तक 4 हाइवा निकाले जा चुके हैं. डीबीएल के भाड़े के जहाज की क्षमता 10 हाइवा की बताई जा रही है. हादसे में 3 हाइवा जहाज पर ही पलट गये थे. जबकि अब तक गंगा में डूबे 4 हाइवा बाहर निकाले जा चुके है. ऐसे में गंगा में 3 हाइवा के और डूबे होने की संभावना है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-papaya-and-lemon-plant-distributed-in-various-panchayats">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विभिन्न पंचायतों में पपीता व नींबू पौधा का हुआ वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही