Search

 
 
 

साहिबगंज : विभिन्न पंचायतों में पपीता व नींबू पौधा का हुआ वितरण

 
Sahibganj : जिला उद्यान कार्यालय ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में जेएसएलपीएस राजमहल की ओर से चयनित सखी मंडल की दीदी और किसानों के बीच पपीता और नींबू का पौधा वितरण किया. राजमहल प्रखंड के 23 और बरहरवा के कुल 24 लाभुकों के बीच 14000 पपीता का पौधा का वितरण किया गया. राजमहल प्रखंड के दरला पंचायत के मुखिया शिशु मरांडी ने कहा कि बहुत कम समय में पपीता की उपज हो जाती है. लिहाज़ा किसान कम समय मे ही अधिक मुनाफा कमा सकतें हैं. इस मौके पर मंडरो और बरहरवा प्रखंड में कुल 40 सखी मंडल के दीदी व किसानों के बीच 2230 नींबू का पौधा भी वितरण किया गया. किसानों को बताया गया कि नींबू की खेती भी आमदनी का अच्छा ज़रिया हो सकता है. गर्मी के दिनों में नींबू की अधिक मांग होती है और किसानों के लिए नींबू की खेती का विकल्प भी काफी उपयोगी है. इस मौके पर मौजूद क्षेत्रीय प्रभारी प्रेम पासवान, पंचायत समिति कल्याणी देवी, वार्ड सदस्य वार्ड पंकज भारती, अजीत महतो, जेएसएलपीएस से नमिता दास, बागवान मित्र देवाशीष भारती व अन्य किसान उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-bike-rider-hit-the-elderly-both-injured/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, दोनों घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही