Sahibganj : जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग के निर्देशा पर उधवा-बरहरवा एनएच 80 मुख्य पथ स्थित राधानगर थाना के सामने 23 सितंबर को वाहन जांच भियान चलाया गया. इस दौरान परिवहन विभाग के जिला रोड सेफ्टी मैनेजर नीरज साहा, सहायक राज हंस व रोड इंजीनियर अनुज परासर ने संयुक्त रुप से दर्जनों वाहन चालकों को रोककर कागजातों की जांच की. जांच अभियान में ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, हेलमेट, जूता सहित अन्य कागजातों की जांच की. बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर जुर्माना लिया गया. 16 वाहन चालकों से लगभग 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया. जिसमें से 3 वाहनों का ऑनलाइन व 13 वाहनों का ऑफ़लाइन चालान काटा गया. मौके पर राधानगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक मनोज शर्मा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-cardholders-complain-to-bdo-about-the-dealer/">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : कार्डधारियों ने बीडीओ से की डीलर की शिकायत [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : साहिबगंज : कार्डधारियों ने बीडीओ से की डीलर की शिकायत [wpse_comments_template]
Leave a Comment