Search

 
 
 

साहिबगंज : पटाखे की चिंगारी से सनठी पाला में लगी आग

 
Sahibganj : राधानगर थाना क्षेत्र की पूर्वी उधवा पंचायत के भूदेव टोला में 24 अक्टूबर की रात राजेन मंडल के घर की छत पर रखे सनठी पाला में अचानक आग लग गई. आग की लपटें देखकर गांव में अफरातफरी मच गई. ग्रामीणों के मुताबिक आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी सनठी पाला पर जा गिरी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किया. लेकिन आग की लपटें काफ़ी तेज़ होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका. जिसके बाद फौरन घटना की सूचना राधानगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित परिवार के अनुसार अगलगी में सारा जलावन स्वाहा हो गया है. हालांकि घटना में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. ज्ञात हो कि पटसन निकालने के बाद उसके बचे हिस्से को सनटी कहा जाता है. इसका एक प्रकार से जलावन लकड़ी के रूप में इस्तेमाल होता है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-mla-anant-ojha-unveiled-the-plaque-of-bomb-kali/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विधायक अनंत ओझा ने किया बम काली का पट अनावरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही