Search

 
 
 

साहिबगंजः पेड़ से लटका मिला युवती का शव, पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

मां ने बताया कि गुरुवार की देर रात उसके दामाद कैलाश मंडल ने फोन कर घटना की जानकारी दी. जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो पुत्री का शव अमरूद के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था.
 

Sahibganj : साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा में एक विवाहिता अंजू देवी (21 वर्ष) का शव घर के पास अमरूद के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला. घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचर जांच-पड़ताल की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अंजू देवी बिहार के भागलपुर जिले के खलासपुर निवासी उचितलाल मंडल की पुत्री थी. मां के बयान पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मृतका के पति कैलाश मंडल व ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पति समेत सभी आरोपी फरार हैं. थाना प्रभारी मदन कांत ने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

https://lagatar.in/geralsud-dam-water-level-close-to-danger-mark-gate-number-4-opened 

विवाहिता की मां ने बताया कि गुरुवार की देर रात उसके दामाद कैलाश मंडल ने फोन कर घटना की जानकारी दी. खबर मिलते ही मां व परिवार के अन्य सदस्य बेटी की ससुराल हाजीपुर दियारा पहुंचे. मां ने बताया कि उसकी पुत्री का शव अमरूद के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था. उसका पैर जमीन से सटा हुआ था. मां ने अपने दामाद कैलाश मंडल व उसकी भाभी पर हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया है. 

विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की टीम ने किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुत्री की मौत से मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ज्ञात हो कि अंजू की शादी तीन माह  पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा में कैलाश मंडल के साथ हुई थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही