Search

साहिबगंज : गर्भवती महिला से इलाज के नाम पर जीएनएम ने लिये पैसे, विवाद के बाद लौटाया

Sahibganj : शहर के रेलवे स्कूल के सामने स्थित पुराने सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आयी एक गर्भवती महिला से वहां ड्यूटी पर तैनात जीएनएम ने पांच हजार रुपये ले लिये. इसके बाद महिला इलाज कराकर चली गई. मामले का खुलासा तब हुआ जब उक्त महिला दोबारा पुराना सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंची. उस वक्त वहां ड्यूटी पर तैनात जीएनएम ने महिला का इलाज करने से मना कर दिया. कहा कि जिसको पैसा दी हो उसी से अपना इलाज कराओ. पीड़ित महिला का नाम रूबी देवी पति चैतू राय है. वह मंगलहाट मसकलैया की रहनेवाली है. वहीं आरोपी जीएनएम का नाम संगीता चौड़े है. इलाज से मना करने पर गर्भवती रूबी देवी परेशान हो गई. उसने बताया कि इससे पहले इलाज कराने आयी थी तो जीएनएम संगीता चौड़े ने 5000 रुपये लिये. दोबारा आने पर ड्यूटी पर तैनात दूसरी जीएनएम देखने से मना कर रही है. उधर मामले की जानकारी जब बीपीएम मनोज कुमार यादव व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार तक पहुंची तो दोनों स्वास्थ्य अधिकारी पुराना सदरअस्पताल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की. आरोपी जीएनएम संगीता चौड़े को बुलाया गया. संगीता चौड़े ने पैसा लेने की बात कबूल की और रूबी देवी की मां को पांच हजार रुपये वापस कर दिया. इसे भी पढ़ें : शहर">https://lagatar.in/dclr-covered-up-the-matter-of-mismanagement-in-the-city-area-only-khanapurti-in-the-name-of-investigation/">शहर

अंचल में कुव्यवस्था मामले में लीपापोती कर बैठ गए DCLR, जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp