Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पति और सास गिरफ़्तार, भेजा गया जेल

Sahibganj : बोरियो प्रखण्ड शनिवार 24 सितंबर को बोरियो थाना के चसगामा मे गुरुवार को 19 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में मृतिका की मां के आवेदन पर शनिवार को बोरियो थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करते हुए बोरियो पुलिस ने पति सोहन लाल ठाकुर और सास परनी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी जगरनाथ पान ने बताया कि मृतिका की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें थाना कांड संख्या 242/22 के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले में सोहनलाल ठाकुर और उसकी मां परनी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप बरहेट थाना क्षेत्र के तलबडिया गांव निवासी मृतिका की मां समीला देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी बोरियो थाना क्षेत्र के चसगामा के सोहनलाल ठाकुर के साथ 9 फरवरी 2022 को हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज को लेकर हमेशा उनकी बेटी के साथ मारपीट शुरु कर दी गई. दामाद सोहन लाल ठाकुर के बड़े भाई मोहन लाल ठाकुर, बड़ी बहू अंजू देवी और सास परनी देवी पर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया. कहा कि दहेज के लिए ही ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-suspicious-death-of-married-woman-dead-body-found-hanging/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विवाहिता की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकी मिली लाश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही