Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, मर्डर कर रिश्तेदार पर कराया था झूठा केस

Advertisement
Advertisement
Sahibganj: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा. आरोपी पति ने खुद को निर्दोष साबित करने को लेकर दूसरे लोगों के ऊपर मामला दर्ज करा दिया था. जिले के तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के महादेवपुर निवासी हरि मुर्मू ने अपनी पत्नी जोसेफना मरांडी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. जमीन विवाद में घटना होने की बात कहकर अपने सगे भाई समेत अन्य के खिलाफ झूठा केस थाना में दर्ज करा दिया था. तीन पहाड़ थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/condition-of-jharkhand-police-the-department-which-has-the-responsibility-of-gathering-intelligence-information-across-the-state-is-headless/">झारखंड

पुलिस का हाल : जिस विभाग के पास राज्यभर की खुफिया सूचना जुटाने की जिम्मेवारी, वह है नेतृत्वविहीन

पति ने की थी पत्नी की हत्या

हरि मुर्मू की पत्नी जोसेफना मरांडी की हत्या जंगल में पुलिया के पास गला दबाकर कर दी गयी थी. जिसके बाद हरि मुर्मू ने जोसेफना के भाई बेंजामिन मुर्मू व अन्य लोगों पर हत्या करने के आरोप में 23 अगस्त 2020 को तीनपहाड़ थाना में केस दर्ज कराया था. पुलिस की छानबीन में पता चला है कि जोसेफना मरांडी की हत्या उसके पति हरि मुर्मू ने ही की थी. पूछताछ में हरि मुर्मू ने स्वीकार किया है कि घटना के दिन वह अपनी पत्नी और नतिनी के साथ पुत्री के घर जा रहा था. लेकिन रखा जंगल के पुलिया पर पत्नी से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसपर उसने पत्नी को पुलिया से ढकेल दिया, इससे वह घायल हो गई. उसके बाद हरि ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. बाद में उनके द्वारा झूठा केस थाना में दर्ज करा दिया गया. इसे भी पढ़ें –एम्स-नीति">https://lagatar.in/report-of-aiims-niti-aayog-hospitals-of-the-country-are-sick-timely-treatment-is-not-available-30-percent-deaths-occur/">एम्स-नीति

आयोग की रिपोर्ट :  देश के अस्पताल  बीमार! समय पर इलाज नहीं मिलता, हो जाती हैं 30 फीसदी मौतें  
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही